अहिवारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

       नंदिनी अहिवारा। भाजपा अहिवारा मंडल के तत्वाधान में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – SIR) को लेकर नंदिनी अहिवारा स्थित रेस्ट हाउस बानबरद में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के गहन विश्लेषण और पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

       मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भिलाई जिला के पूर्व महामंत्री प्रेमलाल साहू ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर अवैध रूप से नाम जोड़कर मतदान कराया जाता है। इसी प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया लागू की है, जिसके तहत फर्जी या अवैध नाम स्वतः हटाए जाएंगे।

       जिला उपाध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार ने कहा कि विपक्ष अक्सर वोट चोरी के झूठे आरोप लगाता है, जबकि भाजपा सरकार हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करती है और जनता का भरोसा उन्हीं को मिलता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव में लाभ लेने के लिए बाहर से लोगों के नाम जोड़वाते हैं और चुनाव के बाद उन्हें कटवा देते हैं। चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया इस समस्या का स्थायी समाधान है।

       उन्होंने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची को सावधानीपूर्वक जांचें, अवैध नामों की पहचान करें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे—

पूर्व मंत्री विजय जयसवाल

जिला उपाध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार

जनपद अध्यक्ष लीमन साहू

मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर

महामंत्री निरमेश मिश्रा

शुभम ताम्रकार

पार्षद अनुज साहू, ईश्वर शर्मा, शिबू अग्रवाल

मुकुंद पटेल, मीना जोशी, लक्ष्मण छतरी, शिव शंकर कश्यप

मीडिया प्रभारी राहुल चंदेल, सह-मीडिया प्रभारी राकेश जसपाल

ममता जंघेल, पुनीता रावत, गायत्री जंघेल
तथा भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और BL2 के कार्यकर्ता।

       कार्यशाला का उद्देश्य आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना और मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *