जुनवानी क्षेत्र में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक स्थिति में मिले ग्राहक और महिला स्टाफ

       दुर्ग। चौकी स्मृति नगर, जुनवानी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा (रेड) मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मौके से स्पा संचालकों, महिला कर्मचारियों और ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्राहक और महिला स्टाफ आपत्तिजनक अवस्था में भी पाए गए, जिनके विरुद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी स्मृति नगर जुनवानी क्षेत्र में स्थित “ली वैलनेस स्पा एंड सैलून” तथा “लेरेन्जो स्पा” में देह व्यापार जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

       सूचना के आधार पर 24 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों में रेड कार्रवाई की। मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएँ जब्त की गईं और स्पा संचालकों सहित अन्य संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया।

       पुलिस ने बताया कि दोनों स्पा सेंटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनके नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

       पद्मश्री तंवर ने कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी सेंटर को बख्शा नहीं जाएगा, और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *