September 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय की शुभकामनाएँ

       रायपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।