दस्तारबंदी कार्यक्रम के मंच से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

7 बच्चों को दस्तार बांधकर किया गया सम्मानित, प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए

हज़रत मुफ्ती सलमान रज़ा खान और मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी रहे विशेष अतिथि

कश्मीर के आतंकी हमले की मंच से कड़ी निंदा, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

मुस्लिम समाज को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान

बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने पर दिया गया बल

शहीदों को श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवारों के लिए दुआएं की गईं

       नंदिनी नगर (अहिवारा)। दिनांक 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को नुरानी जामा मस्जिद प्रांगण, नंदिनी नगर में मदरसा दारुल केरत फैजाने हुजूर अमीने शरीअत के बच्चों के दस्तारबंदी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाफिजे कुरान बने तथा कारी कोर्स पूर्ण करने वाले 7 बच्चों को दस्तार (पगड़ी) बांधकर सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —

  • हज़रत मुफ्ती सलमान रज़ा खान साहब (बरेली, उत्तर प्रदेश)

  • हज़रत मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी साहब (जमदाशाही, उत्तर प्रदेश)

       मंच से दोनों धर्मगुरुओं ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आतंकवादी संगठनों एवं पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर शीघ्र बदला लेने की मांग की।

       उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश के सभी नागरिकों को एकजुट रहना चाहिए और मुस्लिम समाज भी आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।

       धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज व देश के भविष्य का निर्माण करेंगे।

       इस अवसर पर जिले और आसपास क्षेत्र के सभी मस्जिदों के इमाम, नुरानी मस्जिद कमेटी के सदस्य, मदरसा कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

       सभी ने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के लिए दुआएं कीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन की जानकारी

  • हाफिज़ अल्हाज ग़ुलाम मुस्तफ़ा साहब (सदर, मदरसा दारुल केरत)

  • शान मोहम्मद साहब (सदर, नुरानी जामा मस्जिद, नंदिनी नगर)
    द्वारा प्रदान की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *