कुम्हारी मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कुम्हारी चौक पर मुस्लिम समाज ने जताया आक्रोश और संवेदना

शहीद परिवारों के साथ खड़े रहने का लिया संकल्प

आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अमनपसंद मुसलमानों ने पेश की कश्मीर के मुसलमानों की मिसाल

गरीब नवाज और गौसिया मस्जिद के इमामों सहित प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित

       कुम्हारी। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या के खिलाफ आज कुम्हारी मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

       कुम्हारी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने हमले की घोर निंदा करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भारत सरकार से आतंकवाद तथा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाज के नेताओं ने कहा कि:

“हम कश्मीर में हुए इस नृशंस हमले की न केवल निंदा करते हैं, बल्कि शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। पाकिस्तान और आतंकवाद को समर्थन देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”

मुस्लिम समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि:

“हिंदुस्तान के मुसलमान अमनपसंद हैं और पाकिस्तान के मुसलमानों से अलग सोच रखते हैं। इसकी मिसाल कश्मीर के मुसलमान भाइयों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हिंदू भाइयों की रक्षा कर के दी है।”

       इस मौके पर गरीब नवाज मस्जिद और गौसिया मस्जिद के इमामों सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से — अबरार अहमद रिजवी, हाफिज रियाज, इमरान रिजवी, अयूब खान, काजु भाई, अकबर भाई, नसरू भाई, जकी अहमद, ईद मोहम्मद, असलम भाई, अख्तर भाई, आफताब भाई, करीम भाई आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

       कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और देश की अखंडता के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *