पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर अहिवारा में निकली जागरूकता रैली, लोगों ने किया पौधरोपण का संकल्प

      अहिवारा। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की अपील की गई।

      इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए प्रत्येक वार्ड को साफ-सुथरा रखना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

      नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ने कहा कि “पेड़ हैं तो हम हैं”, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पार्षद अनुज साहू, कीर्ति शिवालय, राजेंद्र कोचर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पदाधिकारियों, पालिका कर्मचारियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

      रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *