September 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

बानबरद में लोकार्पण कार्यक्रम व परमेश्वरी जयंती समारोह में विधायक कोर्सेवाड़ा शामिल हुए

       अहिवारा। अहिवारा विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बानबरद में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम और परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए।

       इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जगतगुरु गुरु रूद्रकुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

       समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।