September 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

अहिवारा में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

       अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अहिवारा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अहिवारा विधानसभा के बस स्टैंड परिसर में विशेष स्टाल — ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विज़न को आम नागरिकों तक पहुँचाना और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना रहा।

       कार्यक्रम में भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला उपाध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार, जनपद अध्यक्ष धमधा श्री लीमन साहू, अहिवारा नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, मंडल महामंत्री शुभम ताम्रकार, निमेश मिश्रा, जिला प्रभारी आत्मनिर्भर भारत श्री तिलकराज यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

       इस अवसर पर भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, छाया पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

       कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, स्थानीय उद्योगों और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन, तथा रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ। उपस्थित जनसमूह ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में जनभागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।