बकाया कर राशि से अहम वित्तीय निर्णय, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला लाभ

      अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा बड़े करदाताओं से प्राप्त बकाया कर राशि ₹2 करोड़ 73 लाख के आधार पर, विभागीय मंत्री महोदय, सचिव महोदय के आदेश एवं जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश के अनुपालन में महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यवाही की गई।

08 सेवानिवृत्त / मृत कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण का भुगतान किया गया

       लंबे समय से राशि के अभाव में रुका हुआ भुगतान अब जारी कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राहत मिली है। भुगतान विवरण इस प्रकार है –

कर्मचारी का नाम पद भुगतान राशि (₹)
श्री छनकलाल दमाहे सहायक राजस्व निरीक्षक 407,433
श्रीमती कल्पना घोष सहायक ग्रेड–03 417,680
श्रीमती कमलेश साहू / स्व. लखनलाल साहू सहायक ग्रेड–03 347,304
श्री दिनेश कुमार ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक 216,440
श्री शिवकुमार तिवारी भृत्य 223,895
श्रीमती कमलेश्वरी यादव / स्व. सुखनंदन यादव भृत्य 287,608
श्रीमती शकुन बाई साहू / स्व. गंगाराम साहू चौकीदार 105,336
श्री अलखराम यादव भृत्य 133,989
श्रीमती सविता सोनी / स्व. रामकुमार सोनी सफाई कामगार 118,440

➡ कुल भुगतान राशि : ₹22,58,000 (बाईस लाख अठावन हजार रुपए)

लंबित विद्युत देयक का भी भुगतान

       शासन के आदेशानुसार ₹1 करोड़ 37 लाख की राशि का भुगतान लंबित विद्युत देयक के रूप में किया गया है,
जिससे केंद्र शासन की लंबित राशि राज्य शासन को प्राप्त हो सकेगी।

परिणाम

  • कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली

  • निकाय की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ

  • शासन के निर्देशों का सफल क्रियान्वयन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *