September 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

अहिवारा में कल से नए उप-पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

मुख्य अतिथि होंगे ओ.पी. चौधरी, अध्यक्षता करेंगे सांसद विजय बघेल

       अहिवारा। नगरवासियों के लिए बड़ी सुविधा का शुभारंभ होने जा रहा है। अहिवारा में नया उप-पंजीयक कार्यालय कल से शुरू होगा। यह कार्यालय नगर पालिका वार्ड क्रमांक 4 के रेन बसेरा परिसर में संचालित किया जाएगा।

       जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंग ने जानकारी दी कि अब तक अहिवारा और मुरमुंडा राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत आने वाले 56 ग्रामों की संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया धमधा या भिलाई उप-पंजीयक कार्यालयों में होती थी। लेकिन नए कार्यालय की शुरुआत के बाद इन सभी क्षेत्रों की अचल संपत्तियों से संबंधित रजिस्ट्री अब अहिवारा में ही संपन्न होगी। इससे नागरिकों को अन्य शहरों के पंजीयन कार्यालयों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

       इस अवसर पर आयोजित शुभारंभ समारोह में
🔹 मुख्य अतिथि के रूप में ओ.पी. चौधरी (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विधायक)
# अध्यक्षता करेंगे दुर्ग सांसद विजय बघेल
# विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्थानीय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सोनवानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह और समस्त पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।

       इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

       जिला प्रशासन का मानना है कि इस कार्यालय की शुरुआत से न केवल पंजीयन कार्य में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी, बल्कि अहिवारा क्षेत्र के लोगों को समय और धन की बचत भी होगी।