September 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

बस स्टैंड अहिवारा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

      अहिवारा, दुर्ग। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अहिवारा आगमन पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का बस स्टैंड अहिवारा में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों, पंथी नृत्य और आतिशबाजी के बीच पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहा।

सम्मान समारोह एवं मांगों पर चर्चा

      स्वागत कार्यक्रम का आयोजन अहिवारा विधानसभा के विधायक राज महंत डोमन लाल कोसेवाड़ा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधायक कोसेवाड़ा ने मंत्री जी के समक्ष विभिन्न स्थानीय मांगों पर चर्चा की।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा:
👉 “गुरुजी, आप हमारे गुरु हैं। आपकी सभी मांगों को तत्काल पूरा करूंगा। यह नगर मेरा जन्मस्थल है, यहीं पढ़ाई-लिखाई कर मैं आज इस मुकाम तक पहुँचा हूँ। मैंने हमेशा कहा है कि गुरुओं का सम्मान किया है और करता रहूंगा। यहां की सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करूंगा।”

प्रमुख गणमान्य की उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से:

  • जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन

  • जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे

  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा

  • विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार

  • महंत लीलाधर साहू

  • विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू

  • पार्षद अनुज साहू व समस्त पार्षदगण

  • जनपद अध्यक्ष लीमन साहू

  • मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर

  • राजा शर्मा, रवि शंकर सिंह

  • भिलाई नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रामखेलावन वर्मा, फिरोज फारुकी
    सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।