रायपुर/दुर्ग। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत संचालनालय आयुष विभाग रायपुर (छग) एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग, डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय, गोढ़ी के तत्वावधान में 12 अगस्त 2025 को उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोढ़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान-सम्मान को बनाए रखने तथा देश, राज्य, शहर और ग्राम को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इसके बाद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का रागासे, योग प्रशिक्षक श्री सुशील कुमार आर्य, प्रधान पाठक राजेंद्र साहू, अन्य शिक्षक, तथा मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।