ब्रेकिंग न्यूज़:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से हुए सरगुजा रवाना, बोले – “रेल यात्रा जीवन की स्मृतियाँ ताज़ा करती है”

       रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर से ट्रेन के माध्यम से सरगुजा (अंबिकापुर) के लिए रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री की यह ट्रेन यात्रा न सिर्फ प्रशासनिक कार्यक्रमों की दृष्टि से अहम है, बल्कि उन्होंने इस यात्रा को स्मृति भावनाओं से जुड़ी यात्रा बताया। उन्होंने कहा –

रेल यात्रा जीवन के उन लम्हों को पुनः जीवंत कर देती है, जब हम आम जन की तरह ट्रेन में सफर करते थे। यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर भावनात्मक भी है।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और आम लोगों के बीच भी इस यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल दिखा।

सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें जनसंपर्क, विकास कार्यों का निरीक्षण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *