मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिया भाग

       वाराणसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

       बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वय, विकास योजनाओं की प्रगति, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्रवाई, सीमावर्ती विवादों का समाधान, और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

       मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित विकासात्मक योजनाओं, संसाधन साझा करने, आपसी सहयोग और सीमा क्षेत्रीय समन्वय पर अपने विचार साझा किए तथा राज्य की प्राथमिकताओं से केंद्र को अवगत कराया।

       इस उच्चस्तरीय बैठक के माध्यम से चारों राज्यों के बीच समन्वय एवं आपसी सहयोग को और अधिक सशक्त करने की दिशा में ठोस पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *