कलेक्टर ने नागरिकों से किया अपील,कहा आपातकालीन मे करें ये




भिलाई/ दुर्ग कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से 7 मई 2025 को सायं 4 बजे पर आपातकालीन स्थितियां निर्मित की जाएंगी जो ऑल क्लियर सिग्नल बजने तक जारी रहेंगी । “रेड अलर्ट” सायरन बजने पर प्रारंभ होकर ” ऑल क्लियर ” सायरन बजने तक नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। माकड्रिल के दौरान नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में कोनो में खड़े हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं। लेटते समय अपने दातों के बीच कपड़े या रुमाल दबा कर रखें एवं दोनों कानों को हाथ से ढककर रखे। टेबल के नीचे छिप जाएं । मॉकड्रिल के दौरान जो नागरिक रोड पर हों वे सड़क पर लेट कर मुंह में कपड़ा या रुमाल दबा कर दोनों हाथों से कान को ढकेंगे। जो लोग वाहनों पर हों वे भी अपने वाहन को वही रोड किनारे पर खड़े कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट बंद कर देंगे। और वाहनों से निकल कर सड़क पर लेट जाएंगे। मॉकड्रिल के दौरान तैयारियों का जायजा लेने हेतु आपात स्थितियां निर्मित की जाएंगी.
2. सायं 7:30 बजे से 7:45 बजे तक *केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में* “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान *रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें.*
3. ग्रीन (ऑल क्लियर) अलर्ट साइरन (एक समान आवाज़ मे) बजेगा. ग्रीन अलर्ट साइरन “आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.
4. नागरिकों से अनुरोध है कि माकड्रिल पूर्वाभ्यास की एक सामान्य प्रक्रिया है. अतः कोई पैनिक न करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें.
5. माकड्रिल के दौरान समस्त दैनिक गतिविधियाँ यथावत चालू रहेंगीं.

 







Previous articleसूचना,,,,इसका करना होगा पालन,,शहर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च इत्यादि अन्य उपकरणों का उपयोग पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *