मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 मई को करेंगे बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

       रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करेंगे। यह परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी किए जाएंगे।

       परिणाम की घोषणा रायपुर स्थित कार्यालय में होगी, जिसे राज्यभर के लाखों विद्यार्थी और अभिभावक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • परिणाम घोषित करने का समय: 7 मई, दोपहर 3 बजे

  • स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

  • बोर्ड: CGBSE

  • कक्षाएं: हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं)

       विद्यार्थी अपने परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *