त्रिस्तरीय पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 4 मार्च से 12 मार्च के मध्य




रायपुर : ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा जिला पंचायत के सामान्य निर्वाचन पूर्ण होने के उपरान्त ग्राम पंचायत के उपसरपंच और जनपद तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों का निर्वाचन किया जाना हैं। पंचायत संचालनालय द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के कलेक्टरों को इस संर्दभ में पत्र लिखकर 4 मार्च से 12 मार्च के मध्य ग्राम पंचायत के उपसरपंच और जनपद तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों का निर्वाचन तथा प्रथम सम्मेलन आयोजित कराने को कहा गया है।







Previous articleबस्तर अंचल के सहकारी बैंकों में किसानों को नगद राशि के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी
Next articleग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *