October 22, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

महतारी वंदन में वसूली को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस बोली—महिलाओं का अपमान बंद करे भाजपा

हर विवाहित महिला को 1000 देने का वादा था नियम बनाकर महिलाओं को भाजपा ने ठगा

       रायपुर। महतारी वंदन का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को अपात्र बताकर उनसे अब तक दी गयी राशि की वसूली किया जाना महिलाओं के साथ अन्याय है प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार वसूली की नोटिस देकर महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। विधानसभा चुनाव के समय तो मुख्यमंत्री की पत्नी तक को इस योजना का लाभ देने की बात कही। मोदी की गारंटी में वादा किया कि हर विवाहित को महतारी वंदन का लाभ दिया जायेगा सरकार बनाने के बाद सरकारी नौकरी और इंकम टैक्स का बंधन दिया गया।

       प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महतारी वंदन के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं पर एहसान जताना बंद करे। महतारी वंदन के नाम से 1000 देते है बिजली बिल का दाम 5 बार में 33 प्रतिशत बढ़कार 4000 रू महिना वसूल रहे है। भाजपा के मंत्री बोलते है शराब को बेचकर महतारी वंदन का पैसा देते है। मतलब महतारी वंदन के नाम 1000 देकर मातओं, बहनो के पति, भाईयों, बच्चों को शराबी बनाना चाहते है। शराबी बनने की कीमत लिये महिलाओं को 1000 रू नही चाहिये। स्वसहायता समूह का काम महिलाओं को देना बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने महिलाओं के रोजी रोटी पर लात मारा है। 1000 रू से किसी का घर नही चलता है। चुनाव के समय महिलाओें को ठगने का काम किया है। पहले 70 लाख महिलाओं को पैसा दिया था अब लगभग 68 लाख महिलाओं को पैसा मिल रहा है। सरकार की नीयत में खोट दिख रहा है सरकार यह एहसान दिखाना बंद करे।

       प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि शुरूआत में 70 लाख महिलाओं को लाभ दिया अब मात्र 68 लाख महिलाओं को पैसा दे रहे महिलाओं को भाजपा ने धोखा देने का काम किया है। भाजपा ने महिलाओं को वोट लेने के लिये उपयोग किया सरकार के आने के बाद महिलाओ को ठग रहे है।