October 18, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

शांति नगर भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव, 50 वर्षों की परंपरा का होगा उत्सव

       भिलाई। शांति नगर भिलाई स्थित राजीव गांधी फुटबॉल एवं दशहरा मैदान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, लगभग 50 फुट ऊंचे रावण के साथ ही साथ 40 -40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा, कटक तथा काकी नाड़ा के अनुभवी कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिश बाजी का कार्यक्रम किया जाएगा ,नागरिको की सुरक्षा हेतु मजबूत चैनलों के बेरी केट लगाए जा रहे है ,रात्री नागरिको के मनोरंजन हेतु संस्कृतिक कार्यक्रम अंकित तिवारी बैंड का आयोजन भी किया गया है।

       सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया,कि दशहरा आयोजन का य़ह 50 वां वर्ष हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह, जेल, लोकनिर्माण मंत्री ताम्र ध्वज साहू, अध्यक्षता जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी इंद्रजीत सिंह, पवन अग्रवाल, समाजसेवी दिव्या रतन भसीन, पार्षद अभिषेक मिश्रा तथा पार्षद संतोष मौर्या उपस्थित रहेंगे ,कार्यक्रम 7 बजे से प्रारंभ होकर रात्री 11 बजे तक रहेगा।