भिलाई। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे जनहितकारी कार्यों एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ को मुद्रा वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित “साइबर संरक्षणम्–2026” कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय अग्रवाल जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि श्री शोभराज अग्रवाल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं डॉ. संकल्प राय जी, साइबर थाना प्रभारी, दुर्ग रेंज,श्री अजय भसीन जी, प्रदेश महामंत्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़,टीना सातपुते उपस्थित रहे।
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जी ने कहा कि “हमारी संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखकर मुद्रा वेलफेयर सोसायटी ने हमें सम्मानित किया, यह पूरी टीम के लिए गौरव की बात है। मैं श्रीमती टीना सातपुते जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह सम्मान हमें समाजहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अंजन राय चौधरी जी, प्रीति खरे जी, साधना चौधरी जी, ज्योति श्रीवास्तव जी, संगीता देवांगन जी, आशा देवांगन जी, अंजू जी, लीला जी, प्रभजीत भाटिया जी, सरिता जी एवं सुचित्रा जी सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।