भिलाई। विद्याभरती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के दिशा निर्देश व सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के मार्गदर्शन में महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर, भिलाई में दो दिवसीय विभाग स्तरीय शिशु वाटिका एवं बालिका शिक्षा कार्यशाला का समापन दिनांक 09 अगस्त 2026,दिन रविवार को दोपहर सम्पन्न हुआ।
मुख्यतिथि श्रीमती सरोजनी पाणीग्रही, महावीर बाल कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारीगण, समिति सदस्य स्थानीय विद्यालय की प्राचार्य सुश्री गुंजा ने मां सरस्वती, मां भारती एवं ऊँ के तैल चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर वंदना अर्चना की। साथ ही मंचासीन अतिथियों का श्रीफल से स्वागत तिलक वंदन कर परिचय कराते हुए कार्यक्रम को कमबद्ध आगे बढ़ाया गया।
इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रांत प्रमुख राम कुमार वर्मा ने विद्या भारती के 75 वर्ष पूर्ण होने को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिऐ संकल्प दोहराते हुए प्रांत की ओर से 75 विद्यालयों में 75 प्राभावी शिशु वाटिका के पूर्णता के साथ 7500 भैया बहनों की शिक्षा 12 शैक्षिक आयामों के साथ कराने की बात कही।
दुर्ग विभाग प्रमुख हरिश्चंद्र साहू ने वृत प्रतिवेदन में बताया विभाग के 26 विद्यालयो में से 20 विद्यालयों की 40 प्रशिक्षार्थी कार्यशाला में उपस्थित थीं। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष छबिनाथ सिंह, उपाध्यक्ष बी.के.दत्ता, व्यवस्थापक विजय चौधरी समिति सदस्य अजय केडिया, दिनेश पुरवार, आम सभा सदस्य शंभुनाथ साह, प्राचार्य सुश्री गुंजा,श्रीमती शैल तिवारी सहित विद्यालय परिवार उपस्थिति था।अंत में महावीर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष छबिनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।