October 28, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

देशभक्ति के रंग में रंगा कारगिल विजय दिवस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने किया वीरों को नमन

       भिलाई। छावनी वार्ड 40, तिरंगा चौंक, शहिद चुम्मन यादव स्मारक स्थल में शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) द्वारा कारगिल विजय दिवस, 26 जुलाई दिन रविवार को अत्यंत हर्ष, सम्मान और देश भक्ति के साथ मनाया गया। वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय को सफलता पूर्वक पूरा करते हुए सभी घुसपैठियों को और पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था।यह दिन हमें कारगिल युद्ध में हमारे देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।उन सभी अमर वीरों को नमन किया गया।

       इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि विजय दिवस हमें हमारे सशक्त बलों की अटूट देश भक्ति और कर्तव्य निष्ठा की याद दिलाता है। हमें अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है जिन्होनें अत्यंत कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा की। इस अवसर पर भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,मिथलेश राय,जसवंत सिंह,अनिल साव,संदीप हटवार,डी रमना आदि सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।