उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान के निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। श्री साव ने उद्यान का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
दुर्ग में स्टील प्लांट हादसे में श्रमिक की मौत, निदेशक और ठेकेदार पर FIR
विश्व धरोहर बनने की राह पर सिरपुर, यूनेस्को की अस्थायी सूची में मिली जगह
वीर जवानों के बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति की नई राह : मुख्यमंत्री साय