October 19, 2026

Samacharlok

News That Matters, Delivered Fast

समाज भवन निर्माण और संगठन विस्तार पर आज होगी राजपूत क्षत्रिय चौहान समाज की अहम बैठक

       जामुल। समस्त राजपूत क्षत्रिय चौहान समाज, जामुल राज के स्वजातीय बंधुओं एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्माणाधीन राजपूत चौहान समाज भवन के समीप आयोजित होगी।

       समाज की ओर से जारी सूचना में सभी समाजजनों एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर सामाजिक समस्याओं, विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव देने की अपील की गई है। कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय बताई गई है।

       बैठक में विशेष रूप से पाटन राज एवं गौरी राज के अध्यक्ष एवं सचिवों को भी परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।

बैठक का प्रमुख एजेंडा

  • समाज के पिछले आय-व्यय का विवरण एवं समीक्षा।
  • राजपूत चौहान समाज भवन के उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा।
  • वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की सदस्यता शुल्क एवं सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श।

       समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की है।