डल झील बनी बर्फ की चादर, उत्तराखंड में हिमपात; दिल्ली-यूपी में शीतलहर का अलर्ट




पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दिन में राहत भी मिल रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने का सिलसिला जारी है।

कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर की बात करें तो मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यह श्रीनगर का सबसे कम तापमान रहा। डल झील समेत कश्मीर के लगभग सभी जल स्त्रोतों में पानी जमने लगा है।







Previous articleकोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया डाक विभाग के संविदा कर्मचारी को, अवैध पासपोर्ट बनाने का आरोप
Next articleदो दिवसीय कुवैत यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *