सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कामता में विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों से मुलाकात की

“मोदी जी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का पर्याय”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सिमगा को मिली सौगात: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्मित खाद गोदाम और महतारी सदन का किया लोकार्पण

गरीब कल्याण से महिला सशक्तिकरण तक: छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की योजनाओं से बदल रही है जन-जीवन की तस्वीर

       भाटापारा/रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटापारा विधानसभा के सिमगा विकासखंड सिमगा के ग्राम कामता में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।

विकास की नई इबारत: सुविधाओं का विस्तार

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का गौरव मोदी जी को प्राप्त हुआ है। उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।”

गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण ही प्राथमिकता

       सांसद ने कहा कि, “मोदी जी की सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं को समर्पित है। छत्तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं, जो सीधे तौर पर गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है। इसके साथ ही, विष्णुदेव साय जी की सरकार द्वारा ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत माताओं-बहनों के खातों में राशि पहुँचाकर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया जा रहा है। पहले महिलाएं एक एक रुपये के अपने पति पर निर्भर रहती थी लेकिन अब समय बदल गया है उनके पति जरूरत पड़ने पर उल्टा अपनी पत्नी से पैसे मांगते हैं। “

बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन

       सांसद ने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान में हवाई अड्डों का जाल बिछ रहा है और रेलवे लाइनों के विस्तार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चौड़ी सड़कें और रेलवे सुविधाओं का विकास राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता

      सांसद अग्रवाल ने ग्राम कामता में 55 लाख रुपए की लगत से नवनिर्मित खाद गोदाम एवं महतारी सदन का लोकार्पण किया और सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

       साथ ही सांसद अग्रवाल ने ग्रामवासियों की मांग पर गांव में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, तरिया सौंदर्यकरण के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की साथ ही गांव में स्कूल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग से चर्चा कर निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

       इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, आयुष, उज्जवला, जल जीवन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, राशन कार्ड एवं भवन अनुज्ञा पत्र, प्रदान किए।

       कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राकेश तिवारी, घनश्यामगिरी गोस्वामी, रोहित साहू, मुरली साहू, प्रहलाद मिश्रा, भागवत वर्मा, श्री उमरू साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *