औद्योगिक विकास और सुरक्षा पर मंथन, रिकेश सेन ने पवन कुमार से की महत्वपूर्ण मुलाकात

       भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शनिवार को भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार से सौजन्य भेंट कर संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, विस्तार और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।विधायक सेन ने संयंत्र में वर्षों से सामने आती रही लोहा एवं स्क्रैप चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

       बैठक में बीएसपी के विस्तार, आधुनिकीकरण और नई परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विधायक सेन ने कौशल विकास और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात रखी।

       श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, कार्यस्थल की बेहतरी और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक सेन ने श्रमिक कल्याण को औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।दोनों पक्षों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति, सुरक्षा और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर सहमति जताई। विधायक सेन ने विश्वास व्यक्त किया कि बीएसपी के सशक्त होने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *