एससी/एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग को लेकर उठी आवाज, बीएसपी प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन

       भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी एम्पलाईज एसोसिएशन (प क्र-6976) के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल औद्योगिक संबंध विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपे।

       कोमल प्रसाद ने भिलाई इस्पात संयंत्र के हॉट शॉप सहित अन्य उत्पादन इकाईयों में दिनरात मेहनत कर संयंत्र के उत्पादन को नए-नए रिकार्ड तक ले जाने वाले हमारे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारियों को दिये गये खराब ग्रेडिंग के संबंध में चर्चा किये। उन्होंने बताया कि सयत्र में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारियों के साथ ग्रेडिंग देने में किये गये कथित भेदभाव का मुद्दा विभिन्न विभागों से सामने आया है। अनु जाति एवं जनजाति के अधिकारियों ने एसोसिएशन से शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उनके परफार्मेस के अनुसार ग्रेडिग नहीं दिया गया है, जिससे वे हतोत्साहित हुए है। आगे चलकर यही खराब ग्रेडिंग उनके पदोन्नति में बाधा बनती है। जिसके कारण उन्हें समय पर पदोन्नति से वंचित रहना पड़ता है।

       प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक संबंध के अधिकारी राहुल थोटे वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन आईआर एव सीएलसी) को ज्ञापन सौंपे तथा मान कार्यपालक निदेशक महोदय (मानव संसाधन) एवं लाईजन ऑफिसर (अनु जाति एवं जनजाति) को भी ज्ञापन की कॉपी दिये।

       प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, एवं कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *