भिलाईl दुर्गापुर स्टील प्लांट के एचआरडी हाल में सेल, एससी – एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, नई दिल्ली केन्द्रीय कमिटी की बैठक सेल कॉर्पोरेट ऑफिस के अधिकारियों के साथ हुई I बैठक की अध्यक्षता गोरांगों मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष सेल एस सी /एस टी एम्प फेडरेसन नई दिल्ली द्वारा किया गया l
इस महत्वपूर्ण बैठक में बी एस पी, एस सी /एस टी एम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष और केंद्रीय फ़ेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष व केंद्रीय फेडरेसन के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार मंडावी ने भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व किया l
बैठक मे गोरंगा मंडल ने कहा की सेल के सभी इकाइयों मे एससी एवं एसटी अधिकारियों का ग्रेड खराब कर दिया जाता है और जब प्रमोशन का समय आता है तो इसी खराब ग्रेडिंग का हवाला देकर उनका प्रमोशन रोक दिया जाता है जिसके कारण वह अपने ही सहकर्मी से पीछे हो जाते है। इसको ठीक करने की जरूरत है साथ ही सेल में भारत रत्न बाबा सहाब भीम राव अम्बेडकर के नाम पुरस्कार देने की मांग, सहित B. R. Ambedkar के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने हेतु SAIL की सभी इकाइयों में उनके जीवन और कार्यों पर आधारित डिजिटल अभिलेखागार और मल्टीमीडिया प्रस्तुति के साथ एक सुसज्जित संग्रहालय स्थापित किया जाए।आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना, जहाँ जनजातीय भाषाओं और जनजातीय वाद्ययंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा सके।
सेल की सभी इकाइयों में CSR गतिविधियों के कार्यान्वयन में एस सी /एस टी एसोसिएशन /फेडरेशन को शामिल किया जाए। समाज के बेरोजगार SC/ST/OBC युवाओं के लिए CSR योजना के अंतर्गत गैस कटिंग जैसे स्व-रोजगार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाए।
आर्थिक रूप से कमजोर एस सी एस टी ड्रॉपआउट छात्रों/युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु एस सी / एस टी एसोसिएशन को खाली स्कूल भवन आवंटित किए जाएँ।
सेल संयंत्रों/इकाइयों और खदान क्षेत्रों में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाए, ताकि सेवानिवृत्ति से उत्पन्न कमी को पूरा किया जा सके।
अम्बेडकर भवन हेतु बंद पड़े हुए विद्यालय को फेडरेशन के नाम प़र आबंटित करने की मांग की गई। सेल की सभी यूनिट में आरक्षण नीति पर कार्यशाला, केन्द्रीय कमिटी की कॉर्पोरेट ऑफिस के साथ हर वर्ष दो बैठक करने सहित सेल के एससी एवं एसटी अधिकारी और कर्मचारी संबधित 17 मुद्दों पर केन्द्रीय कमिटी ने सेल प्रबंधन से चर्चा किया। कोमल प्रसाद ने बताया की सभी मुद्दों को प्रवंधन गंभीरता सुना गया और इसको जल्द लागू करने का आश्वासन दियाl
उपरोक्त मांगो को लेकर कोमल प्रसाद ने कहा की भिलाई मे डॉ अम्बेडकर म्यूजियम व लाइब्रेरी अम्बेडकर भवन सहित अन्य कार्य प्रवंधन पूरा करने की ओर अग्रसर हैl
बैठक में सेल प्रबंधन के तरफ से कॉर्पोरेट ऑफिस से के के सिंह, डाइरेक्टर पर्सनल, राजीव पाण्डेय, अधिशाषी निदेशक मानव संसाधन, मोलोय गोस्वामी, महाप्रबंधक मानव संसाधन और दुर्गापुर स्टील प्लांट से सुरजीत मिश्रा, डाइरेक्टर इनचार्ज, सुष्मिता रॉय, अधिशशी निदेशक मानव संसाधन, एस एन पांडा मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन मौजूद रहे।
सेल, एस सी एसटी एम्प फ़ेडरेशन से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरंगा मंडल, उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद, उत्तम कुमार मड़ावी सहित बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला, बर्नपुर, भद्रावती, कॉरपोरेट ऑफिस, माइंस, चासनाला, आलोय स्टील प्लांट सहित सेल के सभी यूनिट के प्रतिनिधि उपस्थित थेI