रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।

More Stories
दोनों बेटों को संपत्ति दान की, जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख की राहत
उद्योग और उद्यमिता का संगम, CII MSME कॉन्क्लेव 2.0 का हुआ शुभारंभ
‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट-2026’ में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ