पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर फिर वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

       कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम क्षेत्र के कुल 15 मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

       चुनाव आयोग ने इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और मतदान के दौरान हुई झड़पों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है।

       राज्य में इस बार मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी 294 सीटों पर कुल 92.84 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर 92.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

       अब सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *