सांकरा में जश्न का माहौल! कर्मा जयंती के साथ सामूहिक विवाह, नेताओं की बड़ी मौजूदगी

       दुर्ग। ग्राम सांकरा में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती समारोह के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजजनों की उपस्थिति रही।

       इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ग्रामीण के अध्यक्ष उमेश साहू, उपाध्यक्ष जगदीश मारकंडेय, धरम बर्रे और जानकी साहू सहित साहू समाज के अनेक सदस्य शामिल हुए।

       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार तथा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

       साथ ही ग्राम के सरपंच, उपसरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साक्षी बने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *