अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल ने स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 200 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद बच्चों को स्कूल सामग्री (स्कूल बैग, कॉपी आदि) वितरित की गई, जिससे शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इसी कड़ी में नवजात शिशुओं के लिए अस्पताल में लगभग ₹41,000 के वस्त्र और आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण है। संगठन लगातार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के संकल्प को दोहराया।