नंदिनी-अहिवारा। रंगों और उमंग का पर्व होली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार ने अपने निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नटवर ताम्रकार ने प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करें।
होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, लोकेश्वरी साहू, निरमेश मिश्रा, अनुज साहू, मीना जोशी, पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव राकेश जसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री कुंवर सिंह चौहान तथा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गोयल सहित क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
सभी ने इस रंगों के पर्व पर देशवासियों और क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।