कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी: अली हुसैन सिद्दकी बने भिलाई के सचिव

       भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई में संगठनात्मक विस्तार के तहत अली हुसैन सिद्दकी को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

       अली हुसैन सिद्दकी ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज तथा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

       उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए संगठन के सशक्त होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *