रंगों के त्योहार पर कानून का पहरा: होली में हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं

       अहिवारा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आयोजित शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के प्रमुख निर्णय

  • दारू पीकर शोर मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।

  • तेज लाउडस्पीकर या डीजे बजाकर शोर-शराबा करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • किसी को जबरन रंग लगाने पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश।

  • किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील।

  • जहां आवश्यकता होगी, वहां चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

       बैठक को संबोधित करते हुए योगिता बंजारे ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और सहयोग करने का आग्रह किया।

       बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद इंद्रजीत, सरपंच घनश्याम बंजारे, श्याम सुंदर चौहान (सरपंच पहाड़ा), कमलेश वर्मा (सरपंच लहंगा), धूलेश्वर, छत्रसाल गायकवाड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

       प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *