पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक संपन्न, नारायण घृतलहरे शामिल

       रायपुर। पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नारायण घृतलहरे विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

       कार्यक्रम में रायपुर के महापौर जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज में सत्य और जनहित की आवाज़ को मजबूत करने में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

       प्रदेश प्रभारी नारायण घृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने संबोधित में प्रदेश स्तर पर पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, कानूनी सहायता एवं संवाद तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कुंवर सिंह चौहान, राकेश जसपाल, प्रदीप गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

       बैठक में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार रखे और भविष्य की कार्ययोजना पर सहमति बनी। अंत में संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *