मुरमुन्दा, दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के मार्गदर्शन में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत मुरमुन्दा मंडल के पांच गांवों के प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रवास कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत मुरमुन्दा में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना बताया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू, महामंत्री रामायण द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री यमुना साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन तथा अन्य पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और ग्रामीणों से संवाद कर उनके सुझाव भी लिए गए।