संथाल परगना की हाट सीट बरहेट से हेमंत सोरेन की जीत, राजमहल पर फैसला बाकी




रांची। संथाल परगना की हाट सीट बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं संताल की अधिकतर सीटों की तस्वीर साफ हो गई है। देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जिले की सभी नौ सीटों पर आइएनडीए की जीत तय है। साहेबगंज की तीनों सीटों में से बरहेट और बीरियो से झामुमो ने जीत दर्ज की है। राजमहल पर फैसला आना बाकी है। वहीं दुमका जिले की चार सीटों में से एक झामुमो और तीन भाजपा के खाते में जा सकती है।

महेशपुर सीट से झामुमो के स्टीफन मरांडी 60565 और लिट्टीपाड़ा से झामुमो के हेमलाल मुर्मू जीते। आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पौड़ेयाहाट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव भी जीत के करीब हैं। महागामा से कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह 11वें राउंड में 122 मतों से बढ़त बना ली है। वह लगातार भाजपा के अशोक कुमार से पीछे चल रहीं थीं। पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम की भी जीत तय है। वहीं दुमका से भाजपा के सुनील सोरेन आगे चल रहे हैं।







Previous articleमुझे रास्ता दिखाने और मेरी पीठ थपथपाने के लिए… वायनाड में शानदार जीत के बाद प्रियंका का भावुक पोस्ट
Next articleमुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *